लॉन्च हुआ Videocon Krypton 22 स्मार्टफोन, 4G VoLTE और IR Blaster से है लैस
लॉन्च हुआ Videocon Krypton 22 स्मार्टफोन, 4G VoLTE और IR Blaster से है लैस 3 May 2017 12:54 नई दिल्ली। वीडियोकॉन ने 4G VoLTE से लैस अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Krypton 22 लॉन्च कर दिया है। Videocon Krypton 22 की कीमत 7,200 रुपए है। यह फोन देश भर में ब्लैक कलर वेरिएंट में खरीदने के लिए उपलब्ध है। Videocon Krypton 22 में 5 इंच का 480×854 पिक्सेल के रिजोल्यूशन वाला टचस्क्रीन डिस्प्ले है। फोन में 1.1GHz क्वाड-कोर मीडियाटेक MT6737 प्रोसेसर है। इसके अलावा Krypton 22 में 2GB रैम के साथ 16GB की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64GB जीबी बढ़ाया जा सकता है। कैमरा और कनेक्टिविटी Videocon Krypton 22 के कैमरे की बात करें तो इसमें फ्लैश के साथ 8MP का रियर कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। लेकिन सिर्फ पहले सिम स्लॉट पर ही 4G VoLTE का लाभ उठाया जा सकता है। इसमें IR Blaster भी है। ऑफर्स, OS और बैटरी Videocon Krypton 22 में ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 7.0 नूगा है। फोन को पावर देने के लिए 2450 mAh ...